Home » राजस्थान » कार्तिकेय को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कार्यभार:अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, चुनाव होने तक कार्तिकेय को जिम्मेदारी सौंपी

कार्तिकेय को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कार्यभार:अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, चुनाव होने तक कार्तिकेय को जिम्मेदारी सौंपी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव रहे कार्तिकेय श्रोत्रिय को पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कार्यभार सौंपा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद मीणा ने अपना त्यागपत्र सौंपते हुए नए चुनाव कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव संपन्न होने तक एसोसिएशन का कार्यभार कार्तिकेय श्रोत्रिय संभालेंगे। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में डीलर्स ने श्रोत्रिय को बधाई दी। श्रोत्रिय ने कहा कि वे डीलर्स के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कंपनियों द्वारा डीलर्स पर अनावश्यक दबाव तथा बायो-डीजल के नाम पर नकली तेल की आपूर्ति जैसी चुनौतियों का वे मजबूती एवं पारदर्शिता के साथ सामना करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।