गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत शाखा सुजानगढ़ की विशेष बैठक दाऊलाल त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री के सानिध्य में आयोजित हुई । राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुन्दर मंत्री ने संस्था के बारे में बताया कि यह संस्था ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज
की प्रेरणा से स्थापित संस्था है जो भ्रूणहत्या रोकथाम एवं संस्कार निर्माण के कार्य, सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए कार्य करती है । उन्होंने बताया कि जोधपुर में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर लिए गए निर्णय बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को आगे पढ़ाओ के लिए मातृशक्ति को साथ लेकर सम्मेलन करने की और जनजागरण करने की आवश्यकता है ।
इस अवसर पर नईं कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें करणीदान मंत्री व दाऊलाल त्रिवेदी संरक्षक, पूनम चंद सारस्वत अध्यक्ष, सावरमल भोजक वरिष्ठ अध्यक्ष, नारायण मंत्री उपाध्यक्ष, परमेश्वर सोनी मंत्री, मदन गोपाल सोनी सहमंत्री, चंद्रप्रभा सोनी महिला प्रभारी कविता शर्मा एवं प्रमिला राठी सह प्रभारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया । इस अवसर पर स्वामीजी के महामंत्र “हे मैरे नाथ में आपको भूलूँ नहीं” की एलईडी भी अध्यक्ष को भेंट की ।
दाऊलाल त्रिवेदी ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया । इस अवसर पर गोविंदराम कयाल, दयाशंकर राठी, सीताराम करवा, मांगीलाल शर्मा, रमेश तोषनीवाल, राम विलास बजाज, कमल किशोर मंत्री, आभा शर्मा, ललित सोनी राजू सोनी संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे ।






