Home » राजस्थान » सवाईमाधोपुर में ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर में ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जगदीश प्रसाद मीणा ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि जगदीश प्रसाद मीणा ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर द्वारा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और पेण्डिग यात्रा भत्ता व अन्य बिलों को पास करने की ऐवज में तीनो से 1,00,000-1,00,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग की जाकर परिवादी को परेशान किया जा रहा है और दोनो साथियों की रिश्वती राशि भी परिवादी को ही इक्‌ट्ठा करके लाकर देने के लिए दबाव बना रहा है।

जिस पर आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय के सुपरविजन में भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में उक्त शिकायत का सत्यापन सही पाये जाने पर आज दिनांक 24.02.2026 को मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये जगदीश प्रसाद मीणा हाल निवास मकान नं. 221, विवेकानन्द नगर, कोटा हाल ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को परिवादी से 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में एवं एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines