Home » राजस्थान » व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण: हेमन्त सोरेन

व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण: हेमन्त सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक एवं राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हो रहा है। पंजाब नैशनल बैंक आज राज्य सरकार के साथ एक नए अध्याय के रूप में जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस के साथ-साथ राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका होती है। वर्तमान समय में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की बड़ी भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यों के साथ-साथ कई संस्थानों की कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं, इसी क्रम में आज राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बीच एक समझौता साइन हुआ है। इससे पहले भी राज्य सरकार एवं अन्य बैंकों के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हुए हैं और उक्त एमओयू के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया भी जा रहा है। मुझे विश्वास है कि जिस उद्देश्य से पंजाब नैशनल बैंक राज्य सरकार के साथ जुड़ी है उस उद्देश्य और कर्तव्य को सफलता पूर्वक पूरा करेगी। राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बेहतर समन्वय का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों सहित आम जनमानस को भी मिलेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित झारखंड सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के मध्य राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में अपने संबोधन में कही। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से एमओयू हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महाप्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख रांची श्री अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारी एवं पंजाब नैशनल बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस