Home » राजस्थान » स्मृति वन मटून में बजट की उपलब्धता के आधार लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करेंगे – वन राज्य मंत्री

स्मृति वन मटून में बजट की उपलब्धता के आधार लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करेंगे – वन राज्य मंत्री

वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ग्रामीण में स्मृति वन मटून में मुख्य रूप से वृक्षारोपण का कार्य अपूर्ण है, जिसे आगामी मानसून में पूरा कर लिया जाएगा।

वन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक फूल सिंह मीणा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ बजट की उपलब्धता के आधार पर चिल्ड्रन पार्क, दो व्यू पॉइंट, सिटिंग बैंच एवं प्रवेश द्वारा का कार्य भी पूर्ण करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए लगभग 10 लाख रूपये की आवश्यकता है एवं विभाग द्वारा उप वन संरक्षक उदयपुर उत्तर को निर्देश जारी कर इसे प्राथमिकता से अविलम्ब पूर्ण करा दिया जाएगा।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत मटून में हिंगलाज माताजी के स्‍थान के लिए DMFT योजना अन्‍तर्गत 149.84524 लाख रूपये डिस्ट्रि‍क्‍ट मिनरल फाउण्‍डेशन ट्रस्‍ट, उदयपुर द्वारा 02 मई, 2022 के पत्र क्रमांक 646 से वित्तीय स्‍वीकृति जारी की गई है। जिसमें से इको-ट्रेल के लिए 42.30 लाख रूपये की राशि के बजट आवंटन में से 41.93 लाख रूपये व्‍यय कर 1080 र.मी. ईको – ट्रेल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि वन मण्‍डल उदयपुर उत्तर को प्राप्‍त बजट में ईको-ट्रेल व दीवार निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। वृक्षारोपण का कार्य वर्ष 2026 की मानसून ऋतु में पूर्ण कर लिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस