Poola Jada
Home » राजस्थान » हाईकोर्ट में डेढ़ बजे 18 बम ब्लास्ट होंगे,फिर मिली धमकी:इस महीने 5वीं बार धमकी भरा मेल मिला; तलाशी में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

हाईकोर्ट में डेढ़ बजे 18 बम ब्लास्ट होंगे,फिर मिली धमकी:इस महीने 5वीं बार धमकी भरा मेल मिला; तलाशी में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

राजस्थान हाईकोर्ट को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल जयपुर कोर्ट, जजेज/स्टॉफ के नाम है। धमकी में लिखा है- ‘हाईकोर्ट को 11 बजे तक खाली कर दो। दोपहर 1:30 बजे हाईकोर्ट परिसर में 18 बम धमाके होंगे।’

हाईकोर्ट प्रशासन की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कावयड की टीमें मौके पर पहुंची। कोर्ट रूम्स, जजेज चैम्बर सहित पूरे हाईकोर्ट परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

हाईकोर्ट को बार बार बम की धमकी मिलने के बाद अब कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई हैं।
हाईकोर्ट को बार बार बम की धमकी मिलने के बाद अब कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई हैं।

इस महीने 5वीं बार मिली धमकी

हाईकोर्ट जयपुर पीठ को पिछले साल 31 अक्टूबर से लेकर अब तक 11 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं। हर बार यह धमकी फर्जी निकलती हैं। इससे हर बार सुनवाई कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहती हैं।

इस महीने की बात करें तो हाईकोर्ट को 5वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। इस महीने पहली बार 6 फरवरी को हाईकोर्ट प्रशासन के पास धमकी भरा मेल आया था। उसके बाद 17,19 और 20 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

आज धमकी से सुनवाई नहीं हुई प्रभावित

हाईकोर्ट प्रशासन को आज धमकी भरा मेल सुबह जल्दी मिल गया था। जिसके बाद कोर्ट शुरू होने के निश्चित समय से पहले ही पूरे परिसर की तलाशी पूरी कर ली गई थी।

इससे आज किसी भी तरह से सुनवाई प्रभावित नहीं हुई। हाईकोर्ट में सभी कोर्ट्स अपने तय समय सुबह 10:30 बजे ही शुरू हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस