जोधपुर में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 8 ग्राम MD बरामद की। यही कार्रवाई डांगियावास थाना पुलिस की ओर से की गई।
दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को दांतीवाड़ा के पास से 8 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो युवकों को पकड़ा। जिनकी पहचान संजय पुत्र तेजाराम जाट उम्र 21 साल निवासी जालेली फोजदार थाना डांगियावास हाल बासनी तंबोलीया थाना माता का थान व महेन्द्र पुत्र बालाराम जाट उम्र 20 साल निवासी डांवरा थाना खेडापा
हाल श्रीराम कॉलोनी सारण नगर थाना बनाड के तौर पर हुई। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन दोनों से मादक पदार्थ खरीदने के संबंध में पूछताछ कर रही है।
युवाओं को ड्रग पैडलर बना रहे
बता दें कि जोधपुर ओर जिले में इन दिनों MD ड्रग के मामले बढ़ चले हैं। कॉलेज से लेकर बिजनेस करने वाले युवा तस्करों के चंगुल में फंस रहे हैं। तस्कर दोस्ती करके उन्हें नशा करने की लत लगाते हैं। बाद में उन्हें ड्रग पैडलर बना देते हैं। इसके चलते युवा कम उम्र में पढ़ने ओर सपनों को पूरा करने की बजाय तस्करी के कामों में जुट रहे हैं।





