सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग की रिहाई की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट नजर आई और मोहनपुरा पुलिया के पास से ही सेंट्रल जेल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर लोगों को रोक दिया।
पुलिस ने डिस्कॉम, CMHO ऑफिस के रास्ते को भी बंद कर दिया। हालांकि इस पूरी बैरिकेडिंग के चलते उन लोगों को परेशान होना पड़ा,जो जोधपुर के डिस्कॉम, कार्यालय, CMHO कार्यालय में किसी काम से आए थे, लेकिन उन लोगों के आने-जाने के रास्ते को भी पुलिस ने रोक दिया। इसमें नगर निगम से लेकर डिस्कॉम ऑफिस, CMHO ऑफिस के कार्मिक भी फंसे रहे।

लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि प्रदर्शन जोधपुर की सेंट्रल जेल के बाहर होना था लेकिन पुलिस ने डिस्कॉम, CMHO ऑफिस के रास्ते को भी बंद कर दिया। इसके चलते डिस्कॉमकर्मियों की गाड़ी को कई अधिकारी और कर्मचारी भी सरकारी काम से बाहर जाने के लिए पुलिस के रास्ता खोलने का इंतजार करते नजर आए।
प्रदर्शन के दौरान शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुंग की रिहाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि सोनम वांगचुंग को सरकार के दबाव में जेल में रखा गया है, जिन्हें जल्द रिहा करना चाहिए।






