Home » राजस्थान » रसद विभाग ने 20 घरेलू सिलेंडर जब्त किए:बाली, मुण्डारा और सादड़ी में 7 प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई

रसद विभाग ने 20 घरेलू सिलेंडर जब्त किए:बाली, मुण्डारा और सादड़ी में 7 प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देश पर रसद विभाग ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार के नेतृत्व में एक जांच दल ने मंगलवार को बाली, मुण्डारा और सादड़ी क्षेत्र के 7 होटल और रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

निरीक्षण के दौरान, ग्राम मुण्डारा स्थित मैसर्स हरिओम स्वीट्स से 2 सिलेंडर और मैसर्स परशुराम महादेव किराणा स्टोर्स से 8 सिलेंडर जब्त किए गए। बाली में मैसर्स जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन, माताजी स्वीट्स और पढरपुरी चाय से 2-2 सिलेंडर जब्त हुए। इसी तरह, सादड़ी में मैसर्स ओम साई फास्ट फूड और किसान केसरी ढाबा से भी 2-2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस