Home » राजस्थान » कार-बाइक आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:दूदनी-जवाई बांध रोड पर हुआ हादसा, दो घायल

कार-बाइक आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:दूदनी-जवाई बांध रोड पर हुआ हादसा, दो घायल

नाना थाना क्षेत्र के दूदनी-जवाई बांध रोड पर एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, सहायक थानाधिकारी राजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया दुर्घटना में बाइक सवार प्रताप सिंह पुत्र नाहर सिंह, निवासी श्रीराम कॉलोनी, सुमेरपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस