Home » राजस्थान » 2 दिन से लापता पत्नी:पति ने कहा-घर से 2 लाख रुपए और जेवरात भी गायब, युवक पर भगा ले जाने का शक

2 दिन से लापता पत्नी:पति ने कहा-घर से 2 लाख रुपए और जेवरात भी गायब, युवक पर भगा ले जाने का शक

सीकर जिले में 29 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वह अपने ससुराल से 2 दिन से लापता है। घर से 2 लाख रुपए और जेवरात भी गायब हैं। महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 24 फरवरी की रात को उसकी पत्नी घर से लापता हो गई। जिसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। गांव और रिश्तेदारी में भी काफी मालूम किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

घर में अलमारी में रखे करीब 2 लाख रुपए और लाखों रुपए के जेवरात भी गायब मिले। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए बताया कि युवक उसे एक बार पहले भी अपने साथ लेकर चला गया था। ऐसे में शक है कि वही युवक दोबारा महिला को अपने साथ लेकर चला गया हो। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वहीं सीकर जिले में एक 19 साल की युवती के लापता होने का भी मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 25 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे उनकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी जो अब तक वापस नहीं लौटी। इस मामले में पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा