Home » राजस्थान » सीमेंट कम्पनियों के खिलाफ शुरू होगा अनिश्चितकालिन धरना

सीमेंट कम्पनियों के खिलाफ शुरू होगा अनिश्चितकालिन धरना

नागौर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को सुबह 10:15 बजे से नागौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर स्थित हरिमा के बस स्टेशन के पास हरीमा,सरासनी,डेह,पिथासिया, जिंदास, खेतोलाव सहित कई गांवों के किसानों अंबुजा सीमेंट,जेएसडब्लू,श्री सीमेंट,न्यू विसटा सहित अन्य सीमेंट कम्पनियों की मनमर्जी व हठधर्मिता के खिलाफ अनिश्चितकालिन धरना शुरू किया जा रहा है,समिति के ओमप्रकाश भांबू ने बताया कि मंगलवार को सांसद हनुमान बेनीवाल से सैकड़ों किसानों ने इस मामले को लेकर मुलाकात की थी,किसानों ने सांसद को बताया कि सीमेंट कम्पनियों द्वारा नियम विरुद्ध खनन,नियमों के विरुद्ध ब्लास्टिंग तथा मुआवज़े में भारी विसंगतियों से तथा जेएसडब्ल्यू सीमेंट कम्पनी द्वारा गौचर व अंगोर में निकाली गई अवैध पाइप लाइन,इस कंपनी के कन्वेयर बेल्ट की विसंगतियों व सरकारी रास्तों को बंद करने की साजिश,रेलवे ट्रेक में भारी विसंगती सहित अन्य मनमानी को लेकर भारी जन आक्रोश व्याप्त है,सीमेंट कम्पनियों की इन गतिविधियों के कारण स्थानीय निवासियों को भूमि क्षति,घरों में दरारें,पर्यावरणीय नुकसान और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव का सामना करना पड़ रहा है वहीं जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी द्वारा भी भूमि अवाप्ति के एवज में दी जा रही राशि की विसंगतियों से भी किसान परेशान है | सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते,मैं नागौर के नागरिकों की सुरक्षा,अधिकारों और न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ।
प्रभावित परिवारों को न्यायसंगत और पारदर्शी मुआवज़ा सुनिश्चित करने,पर्यावरण एवं खनन नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने,स्थानीय लोगो को रोजगार में प्राथमिकता देने के मुद्दे सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों के साथ खड़ा हूं |

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।