Home » राजस्थान » बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर व जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक रामदयाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ पर जिला कलक्टर व उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर किए।

इस जागरूकता अभियान का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से राजस्थान महिला कल्याण मण्डल,अजमेर द्वारा किया गया। मंडल निदेशक ने बताया कि उक्त जागरूकता रथ जिलें के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विशेष आमजन पुरूषों,महिलाओं,स्कूलों,नरेगा महिलाओं एवं युवाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। इस अभियान के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी तथा साथ ही अभियान के तहत गांव-गांव जाकर संवाद किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत पेम्पलेट बांटे जाएंगे व सार्वजनिक स्थानों पर बाल विवाह मुक्त अभियान के बैनर चिपकाकर बाल विवाह मुक्त का सन्देश आमजन में प्रसारित किया जाकर जनसम्पर्क गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाने के दौरान मंडल संरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण कुमार माली,राहुल दवे,सुरेश काला सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।