Home » राजस्थान » जोधपुर के सर्किट हाउस में रिवाल्वर लेकर घुसा बदमाश:पुलिस ने रोका तो भगाई फॉर्च्यूनर, मैनेजर के क्वार्टर में घुसते समय पकड़ा

जोधपुर के सर्किट हाउस में रिवाल्वर लेकर घुसा बदमाश:पुलिस ने रोका तो भगाई फॉर्च्यूनर, मैनेजर के क्वार्टर में घुसते समय पकड़ा

जोधपुर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार रिवाल्वर बरामद किया है। दरअसल, गुरुवार दोपहर के समय डांगियावास के पास एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय भगा दी। इस पर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया।

पुलिस टीम पीछा करते हुए राईकाबाग बैंक कॉलोनी पहुंची। यहां पर आरोपी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर सर्किट हाउस के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। इस पर पुलिस भी पहुंची।

आरोपी ने सर्किट हाउस के मैनेजर के क्वार्टर में घुसने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।