Home » राजस्थान » राजस्थान के रण में जेपी नड्डा, कहा-कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, वंशवाद और भाजपा का मतलब है विकास, युवाओं को हक दिलाना

राजस्थान के रण में जेपी नड्डा, कहा-कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, वंशवाद और भाजपा का मतलब है विकास, युवाओं को हक दिलाना

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले के महवा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभा हुई. भाजपा विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, वंशवाद और भाजपा का मतलब है विकास,युवायों को हक दिलाना और राजस्थान का विकास. महवा की धरती से घाटा मेहंदीपुर बालाजी को प्रणाम करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुजर्गों के पैसे खाने का काम किया.

कांग्रेस के नेता जनेऊ धारी होने की बात कहते हैं, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता कि जनेऊ किधर से पहनी जाती है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं. आप हमारी सरकार बनाओ प्रत्येक भ्रष्टाचारी को जेल भेजने का काम मैं करूंगा. राजस्थान आज दुष्कर्म की घटनाओं में नंबर वन होने से शर्मशार हैं. अब समय आ गया है आपको इस घोटाले की सरकार को उखाड़ फेंकना है. आप इनकी गारंटियों की बातों में मत आना. ये वहीं हैं जिन्होंने कभी किसानों से कर्जा माफ करने का वादा भी किया था.

रेप में राजस्थान देशभर में नंबर-1 पर है:
दौसा के सिकराय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. जेपी नड्डा ने पेपर लीक, महिला अत्याचार को लेकर साधा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेप में राजस्थान देशभर में नंबर-1 पर है. जल जीवन मिशन ‘जेब भरो मिशन’ बना. सिकराय स्थित कड़ी कोठी में जेपी नड्डा ने भारत माता के जयकारे से की भाषण की शुरुआत की. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने आया हूं.हमारा मकसद है कि न सिर्फ सिकराय. बल्कि दौसा की पांचों सीटों पर कमल खिलना चाहिए. सिकराय स्थित कड़ी कोठी में सभा को सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने संबोधित किया. रीट के पेपर का फिर से मुद्दा उठाया और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. मीणा ने कहा कि वीरांगनाओं के अपमान का बदला लेने का समय आ गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज