Home » राजस्थान » कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी व CM गहलोत का डूंगरपुर दौरा कल, सागवाड़ा कॉलेज मैदान में करेंगे चुनावी सभा

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी व CM गहलोत का डूंगरपुर दौरा कल, सागवाड़ा कॉलेज मैदान में करेंगे चुनावी सभा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के तहत कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा और सीएम अशोक गहलोत कल डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रियंका गांधी और सीएम गहलोत सागवाड़ा के कॉलेज मैदान में बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. चुनावी सभा को लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां की जा रही है.

कल दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सागवाड़ा कॉलेज मैदान में तैयार हेलीपेड पर उतरेंगे. इसके बाद  वे हेलीपेड से सीधे गायत्री माता मंदिर पहुंचेंगे जहां प्रियंका गांधी और सीएम गहलोत द्वारा गायत्री माता की पूजा अर्चना की जाएगी.

इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर आम जनता को संबोधित किया जाएगा.  दोनो नेता डूंगरपुर और बांसवाडा जिलों की विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधन करेंगे. चुनावी सभा को लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज