Home » राजस्थान » उदयपुर पुलिस का ऑपरेशन बोरतलाई के तहत बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश,पिता और दो बेटों समेत 3 गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस का ऑपरेशन बोरतलाई के तहत बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश,पिता और दो बेटों समेत 3 गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियार धरपकड़ अभियान के तहत भीण्डर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोरतलाई गांव में दबिश देकर एक अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बनी हुई और अर्धनिर्मित बंदूकें जब्त कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

एसपी गोयल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी रामकुमार भादू (प्रशिक्षु आरपीएस) के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोरतलाई निवासी किशनलाल अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर बिना किसी लाइसेंस के अपने घर पर बंदूकें बनाने का कारखाना संचालित कर रहा है।

भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा,जहां मौके से 05 एकनाल टोपीदार बंदूकें, 02 आधी बनी हुई बंदूकें, बंदूक बनाने के लिए काम में आने वाले औजार, कच्चा माल और अन्य उपकरण बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि आरोपी इन बंदूकों का अवैध रूप से निर्माण कर उन्हें बाजार में विक्रय करने की फिराक में थे।

पुलिस ने मौके से आरोपी पिता किशन लाल पुत्र उंकार और दोनों बेटों हेमराज व हीरालाल निवासी बोरतलाई मोड, थाना भीण्डर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह परिवार कब से इस धंधे में लिप्त था और अब तक किन-किन लोगों को इन्होंने हथियार सप्लाई किए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों