Poola Jada
Home » राजस्थान » चोकड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति में हुए गबन में कार्यवाही जारी:गौतम कुमार दक

चोकड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति में हुए गबन में कार्यवाही जारी:गौतम कुमार दक

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोतम कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि खंडेला की चोकड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान व्यवस्थापक द्वारा 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार रुपए के गबन का मामला सामने आया। इस प्रकरण में सहकारी अधिनियम की धारा 57 के तहत कार्यवाही जारी है।

उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। धारा 57 के तहत जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित दोषियों से राशि वसूली जाएगी।

सहकारिता राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य सुभाष मील द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खंडेला में कुल 43 ग्राम सेवा सहकारी समितियां सचालित हैं। इनमें से 41 समितियों की ऑडिट पूर्ण हो चुकी हैं,जबकि जयरामपुरा एवं दादिया ग्राम सेवा सहकारी समितियों की ऑडिट 31 मार्च तक पूर्ण करा ली जाएगी।

इससे पहले विधायक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक सीकर जिले की किसी भी क्रय विक्रय सहकारी समिति में गबन का प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। इसलिए कार्यवाही अपेक्षित नहीं है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों