Home » राजस्थान » सिकराय के कड़ी की कोठी चौराहे पर जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी रहे साथ

सिकराय के कड़ी की कोठी चौराहे पर जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी रहे साथ

सिकराय, (दौसा): भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दौसा के सिकराय  दौरे पर रहे. जहां उन्होंने कड़ी की कोठी चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन को लेकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महुआ में जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से कड़ी की कोठी चौराहे पर पहुंचे.

इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी हेलिकॉप्टर में साथ आएं. हेलिपैड पर सभी भाजपा कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद आयोजित जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में भाजपा प्रत्याशी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा व डॉ किरोड़ी लाल मीणा का 51किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया. राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में पेपर लिंक व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हुआ है.

आमजन इस कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है और आमजन ने अब मन बना लिया है और भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर भाजपा को मजबूत बनाएंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और राजस्थान में भष्टाचार चरम सीमा पर है . उन्होंने ने कहा कि आपको संकल्प लेना होगा और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाना होगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज