Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, दोस्तों से फिजिकल रिलेशन का दबाव बनाया

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, दोस्तों से फिजिकल रिलेशन का दबाव बनाया

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर पिछले दस साल तक आरोपी बॉयफ्रेंड उसका देहशोषण करता रहा। दोस्तों से फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाने के लिए धमकी देकर मारपीट की। जयपुर के पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 32 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 10 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ देहशोषण करने लगा।

शादी करने का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर धमकी देकर मारपीट करने लगा। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने अलग रहना शुरू कर दिया। जिसके बाद भी आरोपी बॉयफ्रेंड अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों