Home » राजस्थान » शॉर्ट सर्किट से मूंगफली फैक्ट्री में भीषण आग:लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू; जाटावाली रीको इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा

शॉर्ट सर्किट से मूंगफली फैक्ट्री में भीषण आग:लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू; जाटावाली रीको इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा

चौमूं के सामोद क्षेत्र स्थित जाटावाली रीको इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक मूंगफली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

अग्निशमन अधिकारी जयकुमार जांगिड़ ने बताया कि सामोद थाना क्षेत्र की हंसा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री के अंदर रखी मूंगफली और अन्य कच्चे माल को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू।

घटना की सूचना मिलते ही चौमूं से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

जलकर राख हुई लाखों की मूंगफली।
जलकर राख हुई लाखों की मूंगफली।

आग से फैक्ट्री में रखी मूंगफली, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। अग्निशमन अधिकारी जयकुमार जांगिड़ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस फैक्ट्री में मूंगफली छीलने का कार्य किया जाता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों