Home » जयपुर » उदयपुर फाइल्स की बात एपिंस्टन कहानी जैसा तथ्य,तार कई नेताओं और सीएमओ से जुड़े हुए:हनुमान बेनीवाल

उदयपुर फाइल्स की बात एपिंस्टन कहानी जैसा तथ्य,तार कई नेताओं और सीएमओ से जुड़े हुए:हनुमान बेनीवाल

*उदयपुर फाइल्स की बात एपिंस्टन कहानी जैसा तथ्य,तार कई नेताओं और सीएमओ से जुड़े हुए:हनुमान बेनीवाल*

*पीएम मोदी के दौरे को बेनीवाल ने बताया केवल इवेंट मैनेजमेंट*

न्यूज इन राजस्थान (सुनील शर्मा) राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कई मुद्दों पर बात रखी,सांसद ने कहा पार्टी से जुड़े लोग जमीनी स्तर तक संगठन की प्रक्रिया को मजबूत करने में लगे हैं और आने वाले निकाय तथा पंचायती राज चुनाव को मजबूती से लड़ेंगे।

*उदयपुर फाइल्स को लेकर बड़े आरोप*

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया द्वारा उदयपुर फाइल्स को लेकर बताया कि यह मामला एपिंस्टन की तर्ज पर निकलेगा क्योंकि इसके तार सीएमओ के इर्द गिर्द जुड़े है और इसका वास्तविक खुलासा होगा तो कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा के संगठन के बड़े लोगों के नाम आयेंगे और कांग्रेस पार्टी इस मामले में सौदेबाजी करने में लग गई।

*क्या कुछ कहा बेनीवाल ने यूजीसी को लेकर*

हाल ही में यूजीसी को लेकर हुए विवाद पर सांसद ने कहा कि देश के कई राज्यों में ओबीसी में आने वाली जातियां केंद्र में सामान्य में आती है और यूजीसी की टीम ने आरक्षित वर्गों के साथ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हो थे अन्याय को देखा मगर कुछ लोगों यूजीसी से जुड़े आए नियमों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे है,सांसद ने कहा अन्याय चाहे किसी भी वर्ग के साथ हो उसे न्याय मिलना चाहिए।

*यह कहा पीएम मोदी के दौरे को लेकर*

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा सिर्फ़ इवेंट मैनेजमेंट बनकर रह गया है। पीएम के दौरे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भाजपा को ज़मीनी समस्याओं से ज़्यादा कार्यक्रमों और प्रचार की चिंता है।उन्होंने कहा कि देश और राजस्थान की जनता महंगाई से और युवा बेरोज़गारी से परेशान है लेकिन सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है सरकार समाधान के बजाय सिर्फ़ मंच और भाषणों तक सीमित है।

*वसुंधरा-गहलोत की वजह से प्रदेश में जातिवाद बढ़ा*

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा वसुंधरा और गहलोत के शासन में प्रदेश में जातीय द्वेष्टता बढ़ी,उन्होंने वसुंधरा राजे पर कई कटाक्ष किए,उन्होंने प्रदेश में बढ़ते गैंगवार और आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए।

*राजस्थान का युवा भाजपा के खिलाफ*

सांसद हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा पीएम के दौरे से पहले सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर चलाए गए ट्रैंड का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ घंटों में लाखों ट्वीट होना यह बताता है कि राजस्थान का युवा भाजपा और भजनलाल की नीतियों से आहत है।

*नेताओं के गठबंधन का किया जिक्र*

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किरोड़ी मीणा पर सदन में कोई आरोप नहीं लगाने से जुड़े पूछे गए प्रश्न के जवाब में सांसद ने कहा कि दोनों की आपसी सांठगांठ हो गई और यह बात जगजाहिर है,बेनीवाल ने कहा राजस्थान की विधानसभा के फ्लोर पर संसदीय परम्पराओं का मजाक बनाया जाता है और सरकार के मंत्री जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं इससे सरकार के साथ विपक्ष के हालतों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

*कई लोगो ने ली आरएलपी की सदस्यता*

सांसद के जयपुर आवास पर नावां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नेता रामनिवास पोषक,प्रभुराम सहित डीडवाना-कुचामन जिले से कांग्रेस पार्टी के 500 सक्रिय नेताओं ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ली वहीं प्रदेश के अन्य जिलों से कांग्रेस व भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भी आरएलपी की सदस्यता ली,सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ती है और राजस्थान के हितों में कार्य करना उनकी बड़ी प्राथमिकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय