*नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी स्वर्गीय चलती देवी को मंत्री जोराराम कुमावत ने दी श्रद्धांजली*

न्यूज इन राजस्थान कोटपूतली/जयपुर अनिल शर्मा
पशुपालन,डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आज कोटपूतली-बहरोड़ जिले के काठूवास गांव पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी स्वर्गीय चलती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री कुमावत ने स्व. चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।मंत्री कुमावत ने कहा कि माता का साया सिर से उठना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी स्वर्गीय चलती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




