Poola Jada
Home » राजस्थान » गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की मुख्यमंत्री के भरतपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की मुख्यमंत्री के भरतपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा

राजस्थान दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने हेतु दिए विशेष दिशा-निर्देश

न्यूज इन राजस्थान डीग/जयपुर सुनील शर्मा 
गृह,गौपालन,पशुपालन,डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को डीग जिले के जालूकी चौराहा पर क्षेत्र के नागरिकों एवं आमजन से भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी।जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए गृहराज्य मंत्री ने आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की।उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता का स्नेह और विश्वास ही विकास कार्यों की मुख्य प्रेरणा है।

*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की उच्च स्तरीय समीक्षा*

बृजनगर से डीग जिले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गृह राज्य मंत्री ने आगामी 18 मार्च को भरतपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लाभार्थियों को सभा स्थल तक लाने हेतु परिवहन के सुगम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करे कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।समीक्षा के दौरान एलपीजी वितरण एवं अन्य जनहितकारी विषयों पर भी चर्चा की गई।

*राजस्थान दिवस एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार*

गृहराज्य मंत्री ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर ब्रज संस्कृति के अनुरूप विशेष आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस पावन अवसर पर 51 या उससे अधिक कन्याओं का तिलक लगाकर एवं ब्रज परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया जाए।उन्होंने पंचायत समिति एवं उपखंड कार्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में क्षेत्रीय संस्कृति के प्रतीक ‘बम वादन’ को सम्मिलित करने पर बल दिया।इसके अतिरिक्त,उन्होंने नगर पालिका,कलेक्ट्रेट और सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत सज्जा,मंदिरों में रंगोली, महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

*भ्रामक सूचनाओं पर अंकुश एवं जन-संवाद*

गृहराज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि आमजन किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों के प्रभाव में न आएं।उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर प्रामाणिक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

इस दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां ने संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिवादियों को दिए जाने वाले उत्तर पूर्णतः तथ्यपरक,सटीक एवं संतोषजनक होने चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश