Home » जयपुर » जयपुर में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

जयपुर में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

जयपुर में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को जेडीए के चिंतन सभागार में लैंड पूलिंग योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयपुर के सुनियोजित एवं संतुलित नगरीय विकास को गति देने के उद्देश्य से पाँच नई लैंड पूलिंग योजनाएँ प्रस्तावित की गईं।

बैठक में जोन-14 में महल रोड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधाणी, रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, जयचंदपुरा एवं विमलपुरा (तहसील सांगानेर) में लगभग 350 हैक्टेयर क्षेत्र में दो लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त जोन-8 में सांगानेर, जोन-10 में बस्सी तथा जोन-12 में कालवाड़ क्षेत्र में एक-एक लैंड पूलिंग योजना प्रस्तावित की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य बजट में प्रदेशभर में 20 नई लैंड पूलिंग योजनाएँ प्रारंभ करने की घोषणा की जा चुकी है। इन योजनाओं के माध्यम से भविष्य में पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर/डिस्पेंसरी तथा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा।

लैंड पूलिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जयपुर में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर