पुलिस थाना जालूपुरा के कांस्टेबल कमलेश कुमार ने दिया ईमानदारी का परिचय
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पुलिस उपयुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को समय रात्रि के लगभग 11.30 बजे 112 ई.आर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस नियत्रंण कक्ष आयुक्तालय जयपुर से छोटू नामक व्यक्ति निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश) का पर्स जिसमे 50-60 हजार रूपये थे, जो वनस्थली मार्ग पर गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना जालूपुरा के कांस्टेबल कमलेश कुमार बेल्ट नम्बर 10697 मय चालक के वनस्थली मार्ग पहुँचकर, सम्बन्धित व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिंधी कैम्प से प्राईवेट बस में बैठने के लिये वनस्थली मार्ग आ रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी का पर्स मय नगद रूपयो के गुम हो गया।इस पर कांस्टेबल कमलेश कुमार द्वारा सघन चैकिंग की जाकर सम्बन्धित बस में यात्रा करने वाले व्यक्तियो से पूछताछ करते हुए संभावित वनस्थली मार्ग पर पर्स को तलाश किया गया तो गुमशुदा पर्स खाटूश्याम मंदिर के पास रोड किनारे पर पडा मिला। जिसे उक्त दम्पति व्यक्तियो से राशि की पहचान करवाकर पर्स यात्री दम्पति के होना पाया जाने पर पुलिस थाना जालूपुरा लाकर सम्बधित को सुपुर्द किया गया।कांस्टेबल कमलेश कुमार द्वारा ईमानदारी पूर्ण कार्य करने पर आमजन में पुलिस विभाग की छवि उज्ज्वल हुई है। इस पर कांस्टेबल के उज्जवल भविष्य की कामना व ईमानदारी पूर्ण कार्य करने फलस्वरूप 11,000/- हजार रूपये नकद पुरस्कार मय प्रशंसा पत्र प्रदान किया।





