Home » जयपुर » जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद

हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे ‘‘हमारी विरासत हमारी पहचान गुलाबी नगरी (Walled City)’’ सरंक्षण कार्यषाला का आयोजन नगर निगम पार्ट-2 मुख्यालय स्थित मीटिंग हाॅल में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया इस कार्यषाला के आयोजन का उद्देष्य जयपुर के यूनेस्को वल्र्ड हैरिटेज टैग की प्रतिष्ठा को बनाने के साथ ही शहर के विकास नियमों के कठोरता से क्रियान्वयन भी रहा।

आयुक्त डाॅ.गौरव सैनी ने बताया कि जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण और शहरी नियोजन हेतु इस कार्यषाला का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारसंघों,व्यापारमण्डलों, सेवाप्रदत्त अन्य विभागों को इस संबंध में जागरूक किया गया साथ ही चारदीवारी क्षेत्र को यूनेस्को विष्व धरोहर के रूप में संरक्षित रखने तथा इसके एतिहासिक एवं स्थापत्य को सुरक्षित रखने के उद्देष्य से संबंधित विभागों,संस्थाओं,संघों को चारदीवारी क्षेत्र में प्रभावी Walled City Heritage Conservation and Protection Byelanes 2020 व Regulation 2022 के बारे में जानकारी दी गई।

*व्यापार मण्डलों ने यूनेस्कों वल्र्ड हैरिटेज टैग को अक्षुण्ण में रखने के प्रति जताई प्रतिबद्धता*

इस कार्यशाला में व्यापार संघों के प्रतिनिधि सुभाष गोयल,राजेन्द्र कुमार गुप्ता,अजय अग्रवाल,मनीष खूटेटा सहित अन्य व्यापार मण्डल के अधिकारी मौजूद रहे।संवाद के दौरान व्यापारियों ने पार्किग,यातायात घनत्व, बुनियादी ढांचे से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बारे में बताया।ग्राफिक्ल प्रजेटेषन के माध्यम से टीम द्वारा दिखाया गया कि नियमों के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थत रख-रखाव से ना केवल समस्या का समाधान होगा बल्कि पर्यटक एवं व्यापार में वृद्धि होगी।व्यापार मण्डलों ने यूनेस्कों वल्र्ड हैरिटेज टेग को अक्षुण्ण में रखने के प्रति जताई प्रतिबद्धता।सभी व्यापार मण्डलों ने बाजारों में किसी भी प्रकार का अनाधिकृत निर्माण या एतिहासिक स्वरूप से छेडछाड़ ना करने के प्रति सर्वसम्मति प्रदान की तथा बाजारों में सफाई व्यवस्था रखने तथा दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने की भी सहमति दी।

*कार्यशाला में इनके द्वारा दिया गया प्रजेटेशन*

राजेश कुमार शर्मा (अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक)-परकोटा क्षेत्र के संरक्षण की अपरिहार्य आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि कैसे जयपुर के 9 प्रवेश द्वार (7 मूल एवं 2 बाद में निर्मित) और 12 मुख्य बाजार शहर की सुरक्षा और व्यापारिक सुगमता के स्तंभ हैं। आकाश कुमावत (सहायक नगर नियोजक)-बायलाज-2020 (Byelaws&2020) की प्रमुख विशेषताओं और ऐतिहासिक भवनों के पुनरुद्धार हेतु निर्धारित मानकों का विश्लेषण किया। धीरज कुमार (सहायक नगर नियोजक)-रेगुलेशन-2022 (Regulation&2022) के कार्यान्वयन और इसके प्रतिस्पर्धात्मक लाभों की व्याख्या की,जो स्थानीय व्यापार को एक व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करते हैं।
पीडीकोर टीम द्वारा स्ट्रेटेजिक हेरिटेज एक्शन प्लान (SAHP) का डेटा-आधारित विवरण साझा किया गया।इस दौरान यह सिद्ध किया गया कि यूनेस्को नामांकन के क्राइटेरिया (vi) के अनुसार,विरासत का संरक्षण शहर की आर्थिक प्रगति के लिए एक उत्प्रेरक (Catalyst) का कार्य करता है।

कार्यशाला में अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार,हैरिटेज सैल के अधिकारी, संबंधित अधिशाशी अभियन्ता,कनिष्ठ अभियन्ता,राजस्व अधिकारी,व्यापार मण्डलों, व्यापार संघों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11