मुख्य नियंत्रक शिल्पा चौधरी ने संरक्षण मे हुई सभी कार्यवाही
सड़क सीमाओं से अतिक्रमण हटाए,अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचार,अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति एवं सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में सड़क सीमाओं,फुटपाथों,सर्किलों तथा अवैध कॉलोनियों पर निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों एवं उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन शाखा द्वारा अवैध अतिक्रमणों हटाये गये।
जेडीए की प्रवर्तन शाखा द्वारा 27 मार्च 2026 को जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित न्यु सागानेर रोड स्कीपर्स वैली योजना के 40 फीट व 30 फीट रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल व कमरेनुमा ढांचा व लेटबाथ बनाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ) व 05 की मौजूदगी में आज जोन- के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जे.सी.बी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-03 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड लक्ष्मी मंदिर तिराहा से नेहरू कॉम्पलेक्स से अण्डर पास लालकोठी सब्जी मण्डी तक रोड सीमा,फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थडियां, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-03 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सैन्ट्रल पार्क,स्टेच्यु सर्किल से बगडिया श्वन तक रोड सीमा,फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थडियां,ठेलें, बांस-तम्बू,तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-01 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
28 मार्च 2026 को जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित स्कॉन रोड़ मानसरोवर के पास बलरामपुरा उर्फ खेजड़ो का बास में अनुमोदित योजना राधास्वामी नगर के भूखण्ड संख्या 84, 85 में अनुमोदित मानचित्र के विपरीत सैटबैक एरिया को कवर करते हुये अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अवैध निर्माण आज जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा लोखण्डा मषीन से पंचर कर मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया गया।
जोन-01 एस.एम.एस. हॉस्पिटल के सामने से नारायण सर्किल से रामबाग सर्किल तक दोनो तरफ रोड़ सीमा पर करीब 100 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई में दुकानों, मकानों के आगे लगाये गये टीनशेड, थडियां, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साईन बोर्ड, पत्थर, पट्टियां इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को यातायात पुलिस व नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत आज जोन-01 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम के जाप्ते के द्वारा सामान जब्त किया गया।
30 मार्च 2026 को जोन-20 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अजमेर रोड़, दूदू के पास ग्राम सालू,जिला जयपुर के ख0न0 6558, 6559, 6560, 7778 मे करीब 3 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ’‘बालाजी विहार द्वितीय’’ के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके, बाउण्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस थाना दूदू के जाप्ते के सहयोग से प्रवर्तन अधिकारी जोन 20 व 14 की मौजुदगी मे आज जोन-20 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-20 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अजमेर रोड़, ग्राम दूदू, जिला जयपुर के ख0न0 78, 79,/01 ,79/2 ,80,81, 82, 84 ,85, 86, 87, 89, व 122/1078 अन्य मे करीब 60 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘फेलिसिटी’’ के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके,बाउण्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-20 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियॉ मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में संबंधित उपनियंत्रक प्रवर्तन एवं प्रवर्तन अधिकारी तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24×7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






