संगठन बढ़ाओ,लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत,कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव करेंगे जनजागरण- बांगड़ा
न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बुधवार को ही प्रदेशभर में “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना है।जिला कांग्रेस कमेटी नागौर के अध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर संकट के हालात बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए पंचायत और निकाय चुनावों को बार-बार टाल रही है,जिससे ग्रामीण विकास प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं होने से गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं,योजनाएं अटकी हुई हैं और स्वच्छता जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं।साथ ही केंद्र सरकार से मिलने वाला ग्रामीण बजट भी समय पर उपयोग नहीं हो पा रहा है।
अभियान की रूपरेखा समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है।
बांगड़ा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संकल्प को मजबूत करने के लिए यह अभियान प्रदेश के हर गांव और वार्ड तक पहुंचाया जाएगा।अभियान के तहत नागौर जिले में कांग्रेस के नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन को जागरूक करेंगे तथा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे स्वयं जिले के विभिन्न उपखंड,ब्लॉक,नगर और मंडल स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष को गति देंगे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





