एससी वर्ग के सभी समाजों को भाजपा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका:मदन राठौड
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोर्चा पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग की सभी जातियों को भाजपा से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।राठौड़ ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर को भाजपा ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा ‘पंचतीर्थ’ के माध्यम से उन्हें उचित सम्मान प्रदान किया गया है,जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।
प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता शून्य से सृजन करता है, वही संगठन की वास्तविक ताकत होता है।इसी भावना के साथ मोर्चा के पदाधिकारी संगठन विस्तार में जुटें।मोर्चा के प्रभारी अजीत मांडण ने कहा कि आपसी संवाद,समन्वय और सहयोग से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने बताया कि बैठक में नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन को सुदृढ़ और मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। मेघवाल ने कहा कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।साथ ही निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम का संचालन मोर्चा महामंत्री मुकेश गर्ग ने किया तथा धन्यवाद महामंत्री ओमप्रकाश जेदिया ने दिया।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.







