Home » जयपुर » जिला कलक्टर संदेश नायक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर संदेश नायक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

उप निरीक्षक,प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के पहले दिन में 55 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रथम दिन जयपुर जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण,सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई।शहर के 199 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में आयोजित इस परीक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपना भाग्य आजमाया।

इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 74 हजार 855 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पारी में 41 हजार 915 अभ्यर्थी उपस्थित रहे,जबकि 32 हजार 940 अनुपस्थित रहे।वहीं द्वितीय प्रश्न पत्र में 41 हजार 543 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई,जबकि 33 हजार 312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।इस प्रकार दोनों पारियों में औसतन 55 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई।परीक्षा के दूसरे दिन जयपुर के 199 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 74 हजार 861 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों,नियंत्रण कक्ष,सुरक्षा प्रबंध एवं अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया,वहीं केन्द्रों के आसपास धारा 144 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की गई।अभ्यर्थियों की गहन जांच के लिए प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर, हैंड स्कैनर एवं मैन्युअल चेकिंग की व्यवस्था की गई,ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न कर सके।

कलेक्टर संदेश नायक ने अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानीं और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप भर्ती परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुगमता के साथ कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सुविधा रही।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर उत्तर की कार्यवाही शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,चोरी गई 02 मोटरसाईकिल बरामद

इलाके में वाहन चोरी की लगातार बढती वारदातों पर विधाधर नगर थाना द्वारा टीम बनाकर की गई कार्यवाही न्यूज इन