Home » जयपुर » भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा नया इतिहास:कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

भाजपा के स्थापना दिवस पर नया जोश,नई दिशा,विचार,विकास और विश्वास का संकल्प:कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

न्यूज इन राजस्थान
जयपुर। आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस अवसर पर प्रदेश के राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भाजपा संगठन,राष्ट्र निर्माण की सबसे विश्वसनीय और प्रभावी ताकत है। ये उस सशक्त विचारधारा का नाम है जिसने देश में विकास और सुशासन की नई परिभाषा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस उत्सव मनाने के साथ-साथ जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं महान नेताओं और कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और संघर्ष से पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे अहम रीढ़ बताते हुए हर कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और विकास की भावना को साकार करने में अपना योगदान दें।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व की बदौलत भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत,निर्णायक और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।आत्मनिर्भर भारत अभियान,डिजिटल इंडिया,मेक इन इंडिया,मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती साख का उल्लेख करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व की झलक हैं जिन्होंने आमजनता के जीवन को सकारात्मक तरीकों से बदला है और विकास योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद की है।यह भाजपा की नीतियों और कार्यशैली का ही परिणाम है कि देश के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को निर्णायक बताते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में उद्योग,निवेश,रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं और आमजन को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।’सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ भाजपा निरंतर देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा संघर्षपूर्ण,त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद आज पार्टी बनीं “वटवृक्ष”:मदन राठौड़

भाजपा के मूल विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को हर समय मिलना चाहिए सम्मान,संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता:वसुंधरा राजे “एक