Home » जयपुर » आत्मनिर्भर धागे’: परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम

आत्मनिर्भर धागे’: परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम

दीदियों के डिज़ाइन किए परिधानों में मॉडल्स ने किया रैंप वॉक

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा कमला पोद्दार संस्थान / एनआईएफ ग्लोबल, जयपुर के सहयोग से 1अप्रैल से 6 अप्रैल तक छह दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला ‘आत्मनिर्भर धागे’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का समापन सोमवार को केपीजी परिसर में आयोजित फैशन शो के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों को संस्थान की मॉडल्स ने रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन की तकनीकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। केपीजी के एक्सपर्ट ट्रेनर्स और स्टूडेंट्स के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने टाई-एंड-डाई साड़ियां, नए स्टाइल के गारमेंट्स, एप्लीक वर्क वाले दुपट्टे और क्विल्टेड बैग तैयार किए। इन प्रोडक्ट्स में पारंपरिक कला और मॉडर्न डिज़ाइन का अच्छा मेल नजर आया।

सोमवार को हुआ फैशन शो इस पूरे प्रशिक्षण का खास आकर्षण रहा। इसमें हर प्रोडक्ट महिलाओं के बेहतर स्किल, नई सोच और सस्टेनेबल डिज़ाइन की समझ को दिखाता नजर आया। इस मौके पर राजीविका की प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रीति सिंह, कमला पोद्दार संस्थान/एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के डायरेक्टर अभिषेक पोद्दार और रोमा पोद्दार, तथा राजीविका की स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (नॉन-फार्म लाइवलीहुड) डॉ. रमणिका कौर मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके काम की सराहना की।

गौरतलब है कि यह पहल राजीविका के ‘उन्नति सेल’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिज़ाइन और मार्केट से जुड़ने जैसे पहलुओं पर काम किया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचा सकें। राजीविका का यह प्रयास महिलाओं को आगे बढ़ने व अपनी पहचान बनाने के लिए अग्रसर कर रहा है साथ ही बाजार से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा संघर्षपूर्ण,त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद आज पार्टी बनीं “वटवृक्ष”:मदन राठौड़

भाजपा के मूल विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को हर समय मिलना चाहिए सम्मान,संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता:वसुंधरा राजे “एक