मुख्य नियंत्रक शिल्पा चौधरी के संरक्षण में हुई कार्रवाई
चौदह बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों पर जेडीए की कार्रवाई
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार, अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा दो स्थानों पर चौदह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित वाटिका भाटेड रोड रामसिहपुरा जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके, बाउड्रीवाल, कोठरी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जविप्रा द्वारा ध्वस्तीकरण में हुये 22,277 रूपये व्यय खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी।
जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सिरसी बिंदायका के पास ग्राम निमेडा जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘बजंरग वाटिका’’के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके, बाउड्रीवाल, टिनशेडनुमा कोठरी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जविप्रा द्वारा ध्वस्तीकरण में हुये 50 हजार रूपये व्यय खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, चतुर्थ प्रवर्तन अधिकारी जोन-14 ,12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






