Home » सियासत » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खड़गे के अमर्यादित बोल,कांग्रेस की विषैली और अपमानजनक राजनीति फिर हुई बेनकाब:मदन राठौड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खड़गे के अमर्यादित बोल,कांग्रेस की विषैली और अपमानजनक राजनीति फिर हुई बेनकाब:मदन राठौड़

कांग्रेस की पूरी राजनीतिक संस्कृति ही अपशब्दों,अपमान और दुर्भावना पर आधारित:मदन राठौड़

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि कांग्रेस की घृणित और स्तरहीन राजनीतिक सोच का जीवंत उदाहरण है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बार-बार अपनी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को छिपाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत और अशोभनीय हमले करता रहा है। यह कोई एक-दो घटनाएं नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस की पूरी राजनीतिक संस्कृति ही अपशब्दों, अपमान और दुर्भावना पर आधारित रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता मणि शंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री के लिए “नीच” जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाना हो, या कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा “मौत का सौदागर”, राहुल गांधी द्वारा “गब्बर सिंह टैक्स” और “चौकीदार चोर है” जैसे नारों का इस्तेमाल  करना, राहुल गांधी द्वारा “सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है” वाला बयान जैसी टिप्पणी — ये सभी उदाहरण कांग्रेस की गिरती हुई भाषा और मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। इसके अलावा भी कई कांग्रेसी नेताओं ने बार-बार प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों पर बात करने की क्षमता खो चुकी है, इसलिए वह गाली-गलौज और व्यक्तिगत अभ्रद भाषा के द्वारा हमलों की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह आदत देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करने वाली है और यह उनकी गहरी निराशा का संकेत है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज करती है और जनता के विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित के एजेंडे पर अडिग है। राठौड़ ने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने नेताओं की जुबान पर लगाम लगाएं, अन्यथा देश की जनता उन्हें बार-बार इसी तरह लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देती रहेगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलक्टर देवेंद्र कुमार ने ली बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलक्टर देवेंद्र कुमार ने ली बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश *न्यूज इन राजस्थान