Home » राजस्थान » जेजेएम घोटाले में हो रही सख्त कार्रवाई,पेपरलीक के आरोपी सलाखों के पीछे:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जेजेएम घोटाले में हो रही सख्त कार्रवाई,पेपरलीक के आरोपी सलाखों के पीछे:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे ओसियां दौरे पर*

उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान,बनें समृद्ध*

पानी-बिजली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता*

416 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

ओसियां उपखण्ड मुख्यालय पर खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा

दो नए 33 केवी के जीएसएस भी होंगे स्थापित

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाया है,जिसके अनुरूप पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है।जनकल्याण के जो भी वादें किए हैं, उन्हें पूरा करते हुए हर क्षे़त्र को समग्र विकास की सौगातें दी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य के क्रम में युवा, महिला,किसान और मजदूर का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जोधपुर के ओसियां में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्‍यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा,स्वास्थ्य,विद्युत, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों के 416 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय पर खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ ही नेतरा और पिचकीबेरा में 33 केवी के जीएसएस के स्थापना की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के अनुरूप राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है। किसान समृद्ध और खुशहाल बने, इसी क्रम में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये की गई है।वहीं, हम किसानों को गेंहू की खरीद पर 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाए और समृद्ध बने।इसी कड़ी में राज्य सरकार जयपुर में 23 से 25 मई तक ग्राम-2026 का आयोजन भी कर रही है।

24 जिलों में दिन के समय में मिल रही किसानों को बिजली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 19 लाख पॉलिसी जारी की गई हैं तथा 6 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम वितरित किए हैं।वहीं पीएम कुसुम योजना के तहत 65 हजार सोलर पंप सेट स्थापित करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है।उन्होंने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभों और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली मिल रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार रामजल सेतु लिंक परियोजना,यमुना जल समझौता,इंदिरा गांधी नहर एवं गंगनहर का सुदृढ़ीकरण, देवास परियोजना का विस्तार, सोम-कमला-अंबा एवं ब्राह्मणी नदी से संबंधित परियोजनाओं को साकार करने का काम रही हैं।जोधपुर,पाली और सिरोही सहित सभी क्षेत्रों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध राज्य सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है।

1.25 लाख से अधिक नियुक्तियां, 1.35 लाख से अधिक की भर्ती प्रक्रियाधीन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेपरलीक के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए 400 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।अब तक युवाओं को 1.25 लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं।इसी प्रकार 1.35 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।वहीं, 1.25 लाख से अधिक पदों पर भर्तियों का कैलेण्डर जारी किया है।उन्होंने कहा कि पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी औद्योगिक विकास का प्रतीक है।एचपीसीएल रिफाइनरी में उद्घाटन से पूर्व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक भैराराम सियोल के माता-पिता की प्रतिमा का अनावरण किया।उन्होंने ओसियां विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के.विश्नोई,सांसद पी.पी.चौधरी,राजेन्द्र गहलोत,विधायक बाबू सिंह राठौड़,पब्बाराम विश्नोई,अर्जुन लाल,देवेन्द्र जोशी,जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि,श्रद्धेय संतगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवाचारों और श्रेष्ठ कार्यों के लिए 9 लोक सेवकों को किया सम्मानित

लोक सेवक समन्वय और टीम वर्क से समस्याओं का करें समाधान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जरूरतमंद तक