Home » जयपुर » जयपुर विकास प्राधिकरण सभागार में भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 222वीं बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर विकास प्राधिकरण सभागार में भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 222वीं बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ महाजन में ली बैठक

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की आयोजित 222वीं बैठक में शहर के समग्र विकास,स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जन सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

*एफ.एस.टी.पी.एवं ठोस कचरा प्रबंधन हेतु आवंटन*

बजट घोषणा 2025-26 में स्वायत्त शासन विभाग के अंतर्गत नगर पालिका जमवारामगढ़ को एफ.एस.टी.पी. (FSTP) की स्थापना हेतु ग्राम चोमुखा,तहसील जमवारामगढ़ के खसरा संख्या 240/281 (किस्म चारागाह) में से 1575 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

नगर पालिका वाटिका को एफ.एस.टी.पी.प्लांट की स्थापना हेतु ग्राम वाटिका,तहसील सांगानेर के खसरा संख्या 2892 में से 1575 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

नगर परिषद चौमूं को ठोस कचरा प्रबंधन एवं एफ.एस.टी.पी. की स्थापना हेतु खाता संख्या 781 (पुराना खाता 100) में स्थित खसरा नं. 437 में से 1575 वर्गमीटर भूमि जेडीए स्वामित्व की भूमि का आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

अधिशाषी अधिकारी,नगर पालिका, कानोता के प्रस्ताव पर ग्राम कानोता के खसरा नं. 975/216 में से ठोस कचरा प्रबंधन एवं एफ.एस.टी.पी. की स्थापना हेतु 1575 वर्गमीटर भूमि जेडीए स्वामित्व की भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

*पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों हेतु आवंटन*

बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्विति में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र हेतु ग्राम चावण्ड का मण्ड,तहसील जमवारामगढ़ में 600 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

पशुपालन विभाग को पशु चिकित्सा उपकेन्द्र नारायणपुरा हेतु ग्राम नारायणपुरा,तहसील माधोराजपुरा में 600 वर्गमीटर हेक्टेयर (किस्म चारागाह) भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

*विद्युत सुविधाओं हेतु आवंटन*

ग्राम पंचायत आकेड़ा में खसरा नं. 565 में 33/11 केवी सबस्टेशन की स्थापना के लिये भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया।रिंग रोड परियोजना के ग्राम मुहाना के अनुमोदित मानचित्र में फेसिलिटी/जीएसएस हेतु 1000 वर्ग मीटर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लिये गये इन महत्वपूर्ण निर्णयों से पशु चिकित्सा एवं सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति जैसे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आमजन को बेहतर,सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर