Home » जयपुर » भजनलाल सरकार में बेटियां नहीं सुरक्षित,जंगलराज हावी:प्रताप सिंह खाचरियावास

भजनलाल सरकार में बेटियां नहीं सुरक्षित,जंगलराज हावी:प्रताप सिंह खाचरियावास

ढाई साल में नहीं संभली कानून व्यवस्था,अब बेटियों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे:खाचरियावास

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा की रैणी, अलवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है।यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं,बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के पास स्वयं गृह विभाग है, तो प्रदेश में इस तरह की घटनाएं होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

खाचरियावास ने कहा,“प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद करती है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए।लेकिन सवाल यह है कि क्या ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री के पास इतना समय भी नहीं था कि वे ऐसी पीड़िताओं से मिल सकें?”

खाचरियावास ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए और उन्हें न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाना चाहिए। यही एक संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व की पहचान होती है।

खाचरियावास ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार केवल बयानबाजी छोड़कर ठोस और प्रभावी कदम उठाए।कानून का डर खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

*प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार से की मांग*

*सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए
*फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर सजा दिलाई जाए
*पीड़िता को समुचित सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाए
*प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए

खाचरियावास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर