बी.एस.एन.एल. की भूमिगत केबल से ताम्बे के तार चुराने वाली “कॉपर वायर चोर” गैंग के सरगना नूर आलम उर्फ गुड्डु सहित कुल 08 मुलजिमानों को किया गिरफ्तार
गिरोह का सरगना नूर आलम उर्फ गुड्डु भूमिगत केबल,पाईप लाईन बिछाने का करता है कार्य
गिरोह में शामिल अन्य मुल्जिमानों की तलाश है जारी
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल ने बताया कि जयपुर शहर में पिछले काफी दिनों से भूमिगत केबलों से तांबा चोरी करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम व कार्यवाही हेतु अजय सिंह अति० पुलिस आयुक्त, (अपराध) जयपुर के निर्देशन में सभी पुलिस उपायुक्तगण को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त कम में रंजीता शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के मार्गदर्शन में आलोक सिंघल, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, लक्ष्मी सुथार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरण
परिवादी योगेन्द्र कुमार झरवाल,उप मंडल अधिकारी (फोन्स) जवाहर नगर भारत संचार निगम लि. ने दर्ज करवाया कि “भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), जवाहर नगर,जयपुर के अंतर्गत सेक्टर-7 में मकान संख्या 16.17.18 एवं 19 के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बीएसएनएल की भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने की घटना प्रकाश में आई है। दिनांक 01 मई 2026 को प्रातः इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही अधोहस्ताक्षरी द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित केबल बीएसएनएल की ही राजकीय संपत्ति है. जिसे दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने हेतु उपयोग में लिया जाता है। उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गड्ढा खोदकर केबल निकालने का कार्य किया गया, जिससे बीएसएनएल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है तथा क्षेत्र विशेष में दूरसंचार सेवाएं बाधित हुई हैं। यह कृत्य न केवल राजकीय संपत्ति की चोरी है, बल्कि सार्वजनिक सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने जैसा गंभीर अपराध भी है। अतः आपसे निवेदन है कि उक्त घटना के संबंध में भारतीय न्याय सहिता की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें।” आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 103/2026 धारा 303(2), 112 (2) BNS में दर्ज कर अनुसंधान व माल मुलजिम की तलाश प्रारम्भ की गई।
कार्यवाही विवरण
घटनाओं की गम्भीरता को देखकर तुरंत थानाधिकारी जवाहर नगर महेश चंद्र पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर वारदात को वर्क आउट करने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किये गये।टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना नूर आलम उर्फ गुड्डु सहित 08 मुल्जिमान को चोरी के माल व चोरी करने के उपकरणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अन्य मुल्जिमान की तलाश जारी है।मुलजिमान से गहन अनुसंधान किया जा रहा है, जिससे जयपुर शहर व आस पास की घटनाओं का खुलासा होने की सम्भावना है।
तरीका वारदात
गिरोह का सरगना नूर आलम उर्फ गुड्डु भूमिगत केबल व पाईपलाईन बिछाने का काम करता है। जिसे भूमिगत केबलों के बारे में पूर्ण जानकारी है। बीएसएनएल की जवाहर नगर स्थित लाईन में करीब 02 साल पहले अभियुक्त नूर आलम उर्फ गुड्डु द्वारा चैम्बर डाले जाने का कार्य किया गया था, जिससे उसका अंदाजा था कि उक्त केबल को उखाड़ कर कॉपर प्राप्त किया जा सकता है।उसके द्वारा उक्त कार्य में भूमिगत मशीन चलाने के कार्य में दक्ष शातिर अभियुक्त आरिफ इस्लाम उर्फ राजा को शामिल किया गया।
अभियुक्त आरिफ इस्लाम उर्फ राजा ने उक्त कार्य में लेबर अपने भाई राहुल इस्लाम से कहकर अपने गांव पश्चिम बंगाल से बुलवाई।उक्त अभियुक्तगण द्वारा संगठित गिरोह के सदस्यों के रूप में समुह में टोली बनाकर जवाहर नगर जयपुर स्थित्त बीएसएनएल की भूमिगत केबल को खोदकर उसमें से केबल निकाल कर कंबल को जलाकर उसमें मौजूद तांबा निकाल कर बेचान कर मोटा मुनाफा प्राप्त किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा पिछले दिनों की गई चोरी का माल स्थानीय कबाड़ के काम करने व्यापारियों को दिये जाना स्वीकार किया है, जिनसे माल बरामदगी के प्रयास जारी है।
पिछले दिनों तांबे की कीमत में हुई वृद्धि के कारण मोटा मुनाफा कमाने के लिये की जा रही थी वारदात।
गिरोह द्वारा उक्त कार्य रात्रि के समय में किया जाता है तथा आमजन द्वारा पूछे जाने पर बीएसएनएल की केबल हटाकर फाईबर केबल डालने का कार्य किया जाना बताते थे।
गिरफ्तार मुलजिमान का विवरण
01.नूर आलम उर्फ गुड्डु पुत्र स्व०मासूम जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी ग्राम पुरन्दाह, पोस्ट-डोरिया सोनापुर, पुलिस थाना सिमराह, जिला अरनियां, बिहार हाल अकबरी मस्जिद के पीछे, वार्ड नम्बर 01, आमेर, पुलिस थाना आमेर, जयपुर।
02.आरिफ इस्लाम उर्फ राजा पुत्र शफीउल्लह इस्लाम जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी ग्राम काजी नजरूल सरीन, ईस्ट खगडाबाडी, जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल हाल मकान नम्बर एस-26, गीजगढ विहार, हवा सडक, अजमेर रोड, जयपुर हाल काली माता मंदिर की गली, स्वर्ण पथ, मानसरोवर, जयपुर।
03.राहुल इस्लाम पुत्र शफीउल्लह इस्लाम जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी ग्राम काजी नजरूल सरीन, ईस्ट खगडाबाडी, जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल हाल मकान नम्बर एस-26, गीजगढ विहार, हवा सडक, अजमेर रोड, जयपुर हाल नाले के पास, करतारपुरा, बाईस गोदाम, जयपुर।
04 प्रशान्त मण्डल पुत्र पौडीमल मण्डल जाति मण्डल उम्र 29 साल निवासी-ग्राम-सिलबाडी हटी, तहसील न्युवालीपुर, जिला जलपाईगुडी, पश्चिम बंगाल हाल मकान नम्बर 12. शर्मा कॉलोनी, 22 गोदाम, जयपुर।
05.अनवर हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी ग्राम-काजी नजरूल सरीन, ईस्ट खगडाबाडी, जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल हाल नाले के पास. करतारपुरा, बाईस गोदाम, जयपुर।
06.साहिल हुसैन पुत्र अशफाक आलम जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी-ग्राम-काजी नजरूल सरीन, ईस्ट खगडाबाडी, जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल हाल नाले के पास, करतारपुरा, बाईस गोदाम, जयपुर।
07.माजिद हुसैन पुत्र मौहम्मद हनीफ जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी मकान नम्बर 3/169, नीलम सिनेमा हॉल के पीछे, हांडीपुरा, पुलिस थाना आमेर, जयपुर।
08.शाहरूख पुत्र मौहम्मद जिलानी जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी ठाठर मौहल्ला, नीलम सिनेमा हॉल के पीछे, हांडीपुरा, पुलिस थाना आमेर, जयपुर।
गठित टीम का विवरण
1.महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व
2. रामबाबू स.उ.नि. थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
3.परमानंद कानि. 7622 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
4.हनुमान प्रसाद कानि. 10948 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
5. सियाराम कानि. 11890 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
6.कुमेर सिंह कानि. 10642 सीएसटी आयुक्तालय जयपुर
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






