Home » जयपुर » उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग

दिया कुमारी ने विकसित भारत के लिए जनसहयोग का किया आह्वान

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की झोटवाड़ा शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता कर नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि समाज के बीच आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता न हो वहां वाहन का उपयोग कम करें तथा जरूरत पड़ने पर कार शेयरिंग को बढ़ावा दें।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में हर व्यक्ति को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान महासभा रविशंकर शर्मा,प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश जांगिड़,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लखन शर्मा व संजय हर्षवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर  व नवल किशोर,महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा,भाजपा जिला मंत्री नीलू जांगिड़, जिला महामंत्री जगदीश सांक,मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,पूर्व पार्षद सुरेश जांगिड़ व रूप कंवर,सुमन,महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से नई साप्ताहिक ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री भगीरथ चौधरी ने यात्रियों से किया संवाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से