Home » राजस्थान » अजमेर » केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से नई साप्ताहिक ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से नई साप्ताहिक ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री भगीरथ चौधरी ने यात्रियों से किया संवाद

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से अजमेर को मिली मुंबई और महाराष्ट्र के लिए तीन नई साप्ताहिक ट्रेनों की सौगात, लोको पायलटों का पारंपरिक स्वागत कर दी शुभकामनाएं

न्यूज इन राजस्थान अजमेर/जयपुर सुनील शर्मा
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को अजमेर जंक्शन रेलवे स्टेशन से अजमेर-मुंबई एवं अजमेर-दौंड के लिए शुरू की गई नई साप्ताहिक ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई ट्रेनों के लोको पायलटों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।उन्होंने रेल कर्मचारियों और यात्रियों को नई यात्रा और नई रेल सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सौगात अजमेर संसदीय क्षेत्र सहित राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

*देश में हो रहा रेलवे का तेजी से विकास*

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ओर से अजमेर से मुंबई एवं महाराष्ट्र क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाओं की मांग की जा रही थी,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में स्वीकृति मिली है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देशभर में रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण,नई ट्रेनों का संचालन, रेलवे लाइन का विद्युतीकरण,स्वच्छता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

*मुंबई-महाराष्ट्र के लिए मिली तीन नई साप्ताहिक ट्रेन*

भागीरथ चौधरी ने कहा कि अजमेर से प्रारंभ हुई ये नई रेल सेवाएं यात्रियों, विद्यार्थियों,व्यापारियों,कामगारों और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होंगी तथा राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को और अधिक मजबूत करेंगी।इस अवसर पर अजमेर से प्रारंभ होने वाली निम्न नई साप्ताहिक ट्रेनों का शुभारंभ किया गया
09621 / 09622 अजमेर – मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस (प्रत्येक रविवार)
09625 / 09626 अजमेर – दौंड साप्ताहिक एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरुवार)
09653 / 09654 अजमेर – मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस (प्रत्येक शनिवार)


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने इस महत्वपूर्ण रेल सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अजमेर संसदीय क्षेत्रवासियों की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से नई साप्ताहिक ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री भगीरथ चौधरी ने यात्रियों से किया संवाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से