Home » जयपुर » आस्था धामों के विकास को मिलेगी नई गति,धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी:भजनलाल शर्मा

आस्था धामों के विकास को मिलेगी नई गति,धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी:भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश- श्रद्धालुओं के लिए विकसित हों बेहतर सुविधाएं,जल्द पूरी हो निविदा प्रक्रिया

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य स्वरूप देने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने गति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की बैठक लेकर प्रदेश के प्रमुख आस्था धामों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रगतिरत कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विश्राम स्थल, पेयजल, बिजली, सड़क, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

*ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर और पुष्कर विकास कार्यों पर जोर*

मुख्यमंत्री ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण एवं अजमेर विकास प्राधिकरण को आपसी समन्वय के साथ पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, सरोवर परिक्रमा मार्ग और घाटों के विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवस्थान विभाग को तनोट माता मंदिर से जुड़े फेज-1 के विकास कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा।

*पूंछरी का लौठा और खाटूश्यामजी में बढ़ेंगी सुविधाएं*

मुख्यमंत्री ने डीग जिले के पूंछरी का लौठा में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी और विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं खाटूश्यामजी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं एवं वाहनों के सुगम आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

*बेणेश्वर धाम और रामदेवरा में होंगे विकास कार्य*

मुख्यमंत्री ने बेणेश्वर धाम में स्टैच्यू, धर्मशाला, रसोईघर निर्माण और घाटों के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामदेवरा मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जैसलमेर जिला प्रशासन को श्रद्धालुओं के लिए आश्रय स्थल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

*पैनोरमाओं के संरक्षण पर विशेष ध्यान*

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पैनोरमाओं के संरक्षण और रख-रखाव के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैनोरमा हमारी गौरवशाली विरासत हैं, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने विद्यार्थियों को पैनोरमा भ्रमण करवाकर उन्हें राजस्थान के इतिहास और संस्कृति से जोड़ने की बात कही।

*धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नगरीय विकास विभाग के अधिकारी एवं संबंधित जिला कलक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में