Home » राजस्थान » जयपुर नगर निगम के वार्ड पालिकाओं से बड़े:वार्ड 250 से घटकर 150 हो गए, लेकिन वोटर्स 2.62 लाख बढ़ गए

जयपुर नगर निगम के वार्ड पालिकाओं से बड़े:वार्ड 250 से घटकर 150 हो गए, लेकिन वोटर्स 2.62 लाख बढ़ गए

जयपुर में इस बार पार्षद बनने की लड़ाई आसान नहीं है। यहां वार्डों में बड़ा वोट बैंक। दरअसल, परिसीमन के बाद वार्ड 250 से घटकर 150 हो गए। वार्डों का दायरा बढ़ने के साथ ही वोटर्स की संख्या बढ़ गई। सबसे बड़े वार्ड में 30572 वोटर हैं, जबकि सबसे छोटा वार्ड 4,838 वोटर्स का है।

जयपुर नगर निगम में जनसंख्या की दृष्टि से कई वार्ड ऐसे हैं, जो जयपुर जिले की 16 नगर पालिकाएं के वोटर्स की संख्या को भी पीछे छोड़ रहे है।

6 साल में जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 2.62 लाख वोटर्स बढ़े

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में साल 2020 के मुकाबले 2026 में 2 लाख 62 हजार 546 वोटर्स बढ़े, लेकिन वार्डों की संख्या 250 से घटकर 150 हो गई। इसका सीधा असर वार्डों के आकार पर पड़ा। स्थिति ये है कि निगम के 28 वार्ड ऐसे हैं, जहां 20 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं।

सबसे बड़ा वार्ड झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का वार्ड नंबर 26 है, जहां 30 हजार 572 वोटर्स हैं। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 93 में वोटर्स की संख्या 4 हजार 838 हैं।

एक पार्षद एक-एक नगर पालिका जितनी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करेगा

जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 150 वार्डों में से कई वार्ड ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या जयपुर जिले की 16 नगर पालिका के वोटर्स की संख्या से भी ज्यादा है। इस हिसाब से जयपुर नगर निगम का एक पार्षद एक नगर पालिका के बराबर या उससे ज्यादा जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करेगा। सबसे बड़े वार्ड नंबर 26 में 30 हजार 572 मतदाता हैं। यह संख्या जयपुर जिले की सभी 16 नगर पालिकाओं से ज्यादा है।

इसी तरह वार्ड नं. 113, 90, 58, 109, 50, 62, 49 ऐसे है, जहां मतदाताओं की संख्या 23,500 से ज्यादा है। ये सभी वार्ड नगर पालिका बगरू, बस्सी, मनोहरपुर, जमवारामगढ़, फागी, सांभर, खेजरोली, दूदू, वाटिका, नरैना, फुलेरा, कालाडेरा, कानोता और जोबनेर नगर पालिका के कुल मतदाताओं से भी ज्यादा है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना