Home » राजस्थान » निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी

जयपुर। नगर निकाय चुनावों से पहले राजस्थान पुलिस ने अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोल दिया। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में 23 अगस्त प्रदेश में 4 घंटे 929 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस ने एक-एक वाहन की तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की।

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी के सिंह ने बताया कि नाकाबंदी में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तस्दीक की गई। पुलिस की नजर यातायात नियम तोड़ने वालों से ज्यादा चोरी के वाहनों, अवैध हथियार, नशे और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर भी रही।

— पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वी के सिंह ने बताया कि पुलिस ने 27 हजार 397 दोपहिया और 23 हजार 265 चौपहिया (कुल 50 हजार 662) वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई हुई। इनमें 2,685 बिना हेलमेट, 987 बिना सीट बेल्ट और 345 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई। निर्धारित पैटर्न से अलग, अस्पष्ट या बिना नंबर प्लेट वाले 779 वाहनों, और काली फिल्म वाले 741 वाहनों और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले 171 चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा।

— अपराधियों पर सीधा प्रहार, 286 गिरफ्तार

नाकाबंदी में पुलिस का अहम मोर्चा अपराधियों के खिलाफ रहा। आबकारी, आर्म्स, एनडीपीएस, लोकल एवं स्पेशल एक्ट में 75 एफआईआर दर्ज कर 81 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, 170 बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में 205 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 37 वाहन भी जब्त किए गए। नाकाबंदी में अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब, मादक पदार्थ और हथियार भी बरामद हुए।

‘हमारा उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो। अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी- राजीव कुमार शर्मा, पुलिस महानिदेशक राजस्थान

— नाकाबंदी में कार्रवाई

929 नाकाबंदी पाइंट
50,662 कुल वाहनों की जांच
27,397 दोपहिया वाहन
23,265 चौपहिया वाहन
2,685 बिना हेलमेट कार्रवाई
987 बिना सीट बेल्ट कार्रवाई
345 शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई
779 नंबर प्लेट संबंधी कार्रवाई
741 काली फिल्म पर कार्रवाई
171 मोबाइल पर बात करते वाहन चालकों पर कार्रवाई
9421 कुल एमवी एक्ट में कार्रवाई
37 जब्त वाहन
75 विभिन्न एक्ट में एफआईआर और 81 गिरफ्तार
205 गिरफ्तार 170 बीएनएस में

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने