Home » राजस्थान » मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने का समुचित प्रशिक्षण देने के निर्देश

मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने का समुचित प्रशिक्षण देने के निर्देश

जयपुर। जयपुर जिले में होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को व्यवस्थित, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में आयोजित करने के उद्देश्य से चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक के आदेश अनुसार गठित प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा शाहपुरा, बस्सी, चोमू सांभर लेक, दूदू, फागी, जमवारामगढ़, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल एवं जोबनेर उपखंड क्षेत्र के 10 स्थानों एवं शहरी क्षेत्र में जयपुर में जे एल एन मार्ग पर स्थित प्रशिक्षण स्थलों एचआरडीसी राजस्थान विश्वविद्यालय, पोद्दार मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज सहित चार प्रश्न स्थलों पर लगभग 13076 पीआरओ व पीओ प्रथम जैसे मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण 26 और 27 अगस्त 2026 को दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मंगलवार को जयपुर शहर स्थित प्रशिक्षण स्थलों का जायजा लेकर प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी व मास्टर ट्रेडर्स को मतदान दलों को ईवीएम मशीन से मतदान की समुचित प्रशिक्षण सहित चुनाव के दौरान बरते जाने वाली सावधानियां एवं दायित्वों से भी अवगत कराने के बारे में निर्देशित किया है।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि जयपुर जिले में होने वाले नगरी निकाय आम चुनाव 2026 हेतु मतदान दलों में नियुक्त किए गए कार्मिकों का 26 व 27 अगस्त 2026 को दो पारियों प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पारी में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने