जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जयपुर जिले के 18 नगर निकायों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक द्वारा रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नगर निकाय के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने, नामांकन प्राप्ति स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा नामांकन प्रक्रिया एवं निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यवाही नियमानुसार संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) (कलक्टर) संदेश नायक ने बताया कि नगर परिषद शाहपुरा के लिए उपखण्ड कार्यालय शाहपुरा (न्यायालय कक्ष) कमरा न. 10, चौमूं के लिए उपखण्ड कार्यालय चौमूं (न्यायालय कक्ष) कमरा न. 2 , दूदू के लिए उपखण्ड कार्यालय दूदू (इजलास कक्ष) , किशनगढ़ रेनवाल के लिए उपखण्ड कार्यालय किशनगढ़ रेनवाल (इजलास कक्ष) , जोबनेर के लिए उपखण्ड कार्यालय जोबनेर, बस्सी के लिए उपखण्ड कार्यालय बस्सी (इजलास कक्ष) , सांभरलेक के लिए उपखण्ड कार्यालय सांभरलेक न्याय कक्ष-प्रथम , वाटिका के लिए सामुदायिक केन्द्र का कमरा नंबर-1, चाकसू के लिए उपखण्ड कार्यालय चाकसू न्यायालय कमरा न. 7 तथा जमवारामगढ़ के लिए उपखण्ड कार्यालय जमवारामगढ़ (इजलास कक्ष) में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
इसी प्रकार फागी के लिए उपखण्ड कार्यालय फागी (इजलास कक्ष) , नरायना के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नरायना का कमरा न. 1 , फुलेरा के लिए नगरपालिका फुलेरा का कमरा न. 1 , मनोहरपुर के लिए उप तहसील मनोहरपुर का न्यायालय कक्ष , बगरू के लिए उप तहसील बगरू का उप तहसीलदार कक्ष, कानोता के लिए नगर पालिका कानोता का कमरा न. 1 , खेजरोली के लिए नगर पालिका खेजरोली का कमरा न. 1 तथा कालाडेरा के लिए आर.एल. सहरिया पी.जी. महाविद्यालय कालाडेरा के प्रशासनिक भवन का कमरा न. 24 को नामांकन प्राप्ति स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






