Home » राजस्थान » केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बीकानेर हाउस के तीजोत्सव-2026 में शामिल हुए

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बीकानेर हाउस के तीजोत्सव-2026 में शामिल हुए

जयपुर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल व एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित दस दिवसीय तीजोत्सव क्राफ्ट एवं फूड मेला के सोमवार को हुए समापन में पधारे, मेले का अवलोकन किया, खरीददारी की और मेले को राजस्थानी कला और संस्कृति का अद्भुत संगम बताकर प्रशंषा की।
तीजोत्सव मेला पूरे हर्षोल्लास के साथ समाप्त हुआ। इस तीजोत्सव में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए दस्तकार, हस्तकलाकार याामिल हुए। सभी स्टॅाल्स पर 1 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री हुई।
प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने उत्सव में लगे आर्टिजंस के उत्पादों की रिकाॅर्ड बिक्री पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दस दिवसीय तीजोत्सव में इस बार प्रथम दिन से ही खूब भीड़ देखी गई। राजस्थान के हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों, स्वादिष्ट व्यंजनों, सांस्कृतिक संध्याओं और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
रूडा के सलाहकार ओम प्रकाश ने बताया कि मेले में रूडा की ओर से लगाए गए राजस्थानी हस्तशिल्प और परिधानों से जुड़े 25 स्टॅाल्स पर लगे उत्पादों को आगंतुकों ने काफी पसंद कर खूब खरीदारी की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष इस दस दिवसीय मेले में रिकाॅर्ड बिक्री हुई।
राजीविका की अनुपमा सक्सेना ने बताया कि मेले में राजीविका के माध्यम से दिल्ली आए महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित इन कलाकारों द्वारा 15 स्टॅाल्स लगाए गए, जिनमें हैंडब्लॅाक बेडशीट, सूट, साड़ियों, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ियां, लाख की वस्तुएं, चमड़े से बने सामान सहित राजस्थानी व्यंजनों के स्टॅाल्स पर खूब बिक्री हुई।
इस वर्ष तीजोत्सव में सरस के दुग्ध उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया और लगभग 3 लाख रूपये से अधिक की खरीदारी की। विभिन्न जिला दुग्ध संघों से प्राप्त मिठाईयों में अलवर का कलाकंद, बीकानेर के रसगुल्ले, गुलाब जामुन, गाय का घी, छाछ, लस्सी पनीर और श्रीखंड ने लोगों मे अपनी अलग पहचान बनाई।
इस अवसर पर संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना ने बताया कि इस उत्सव में कई वीवीआईपी, विशिष्ट कलाकार व विशेषज्ञ पधारे, इन सभी ने राजस्थानी कला और संस्कृति के अद्भुत संगम रूपी इस मेले की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से प्रारंभ हुए इस तीजोत्सव का शुभारंभ राजस्थान के प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । मेले में आकर्षण के केन्द्र तीज माता की सवारी, प्रसिद्ध लोक कलाकार कुतले खान के सूफी एवं राजस्थानी लोकगीतों का गायन, विभिन्न अंचलों से लोककलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही।
———

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर के फतेहपुर में बदली चुनाव की तारीख:अब 9 सितंबर को होगा मतदान; भाद्रपद अमावस्या के चलते बदली तारीख

सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद