बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि हम जेन-जी, जेन-जी करते रहते हैं। हमें युवा और नई पीढ़ी इन शब्दों को महत्व देना चाहिए। हमारे अपने शब्द हैं, हमें इन शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। हम लोग निश्चित रूप से नई पीढ़ि को प्रोत्साहित करेंगे।
हम उन्हें संस्कारित कर रहे हैं, नई पीढ़ि में सेवा करने की भावना विकसित कर रहे हैं। राठौड़ मंगलवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ द्वारा निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित बुकलेट का विमोचन कर रहे थे।
यह पहला मौका नहीं है, जब बीजेपी ने जेन-जी शब्द के परहेज किया हो। इससे पहले 4 अगस्त को प्रदेश बीजेपी कार्यालाय में ही निकाय चुनाव को लेकर आयोजित जयपुर संभाग की बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा था कि हमें जेन-जी शब्द का इस्तेमाल नहीं करना है। हमें हमारी संस्कृति के अनुसार युवाओं को युवा शक्ति कहकर ही संबोधित करना है।

हम टिकट देने में कोई भेदभाव नहीं करेंगे
कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को स्थानीय निकाय चुनाव में टिकट देने के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा- जो व्यक्ति हमारी रीति नीति, संस्कार समझकर हमारे साथ आया है, उसको हमने अपने परिवार का सदस्य मान लिया है।
जनता की अपेक्षाओं और सर्वे में जो खरा उतरेगा, उसे हम जरूर अवसर देंगे। हम टिकट देने में कोई भेदभाव नहीं करेंगे। हम टिकट में स्थानीय व्यक्ति को अवसर देंगे। हमारी कोशिश होगी कि युवाओं को आगे लाया जाए। वहीं, एक सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि हमारा कोई भी मंत्री-विधायक आचार संहिता का उल्लंघ नहीं करेगा। आचार संहिता की पालना कराना हमारी जिम्मेदारी हैं।
सरकार ने वन स्टेट,वन इलेक्शन का बीड़ा उठाया
मदन राठौड़ ने कहा- हमारी सरकार ने वन स्टेट वन इलेक्शन का बीड़ा उठाया है। इसका बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। आप सब जानते हैं कि पहले बार-बार चुनाव की परंपरा रही है। लगातार चुनाव होने में काफी समय लगता था।
बार-बार आचार संहित लगने से काम रूक जाते थे। अधिकारी पेन डाउन कर देते थे। लेकिन अब हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन स्टेट वन इलेक्शन का बीड़ा उठाया है। राज्य में निकाय, पंचायत, सहकारी संस्थाओं के साथ चुनाव हो रहे हैं। इससे अब अगले पौन पांच साल विकास के काम होते रहेंगे।
इसी तरह से देश में केन्द्र सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन का बीड़ा उठाया है। इसके लिए हम सब तैयार हैं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






