Home » राजस्थान » बेकाबू स्लीपर बस डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड दौड़ी:रेलिंग से टकराई, हादसा टला; गंगानगर से जयपुर जा रही थी

बेकाबू स्लीपर बस डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड दौड़ी:रेलिंग से टकराई, हादसा टला; गंगानगर से जयपुर जा रही थी

पलसाना बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर स्लीपर बस बेकाबू हो गई। गंगानगर से जयपुर जा रही बस डिवाइडर पार कर करीब 200 मीटर तक रॉन्ग साइड में दौड़ती रही। गनीमत रही कि इस दौरान सामने से कोई वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तीन लेन पार कर सर्विस लेन पर दौड़ी

बस हाईवे की एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंच गई और लगभग तीन लेन पार करते हुए सर्विस रोड की ओर चली गई। इसके बाद बस हाईवे किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद बस नाले के पास जाकर रुक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्थान पर बस रुकी, वहां करीब 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा था। यदि बस रेलिंग से नहीं टकराती तो वह इस गड्ढे में गिर सकती थी, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते थे।

घटना में यात्री चोटिल नहीं

हादसे के दौरान बस में सवार यात्री घबरा गए। अचानक बस के बेकाबू होकर डिवाइडर पार करने और रॉन्ग साइड में चलने से यात्रियों में भय का माहौल बन गया। रेलिंग से टकराकर बस के रुकने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को गंभीर चोटें आने की सूचना नहीं है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना ने पलसाना बाईपास पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे किनारे गहरे गड्ढों और खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने