Home » राजस्थान » शटर तोड़कर 75 हजार की नकदी चोरी, 24 घंटे में खुलासा

शटर तोड़कर 75 हजार की नकदी चोरी, 24 घंटे में खुलासा

जयपुर। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर तोड़कर 70 से 75 हजार रुपये की नकदी चोरी करने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया। चोरी की गई सम्पूर्ण नकदी बरामद कर ली गई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा, आईपीएस ने बताया कि 30 अगस्त की रात दुकान बंद कर मालिक घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला और गल्ले सहित दुकान में रखी करीब 70-75 हजार रुपये की नकदी गायब थी। रिपोर्ट पर आदर्श नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने सक्रिय किया मुखबिर तंत्र

वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारसमल जैन, आरपीएस के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर जितेन्द्र सिंह शेखावत, आरपीएस के निकट सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी आदर्श नगर छगन डांगी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहन छेड़वाल और हेमराज धानका उर्फ कालू को गिरफ्तार किया तथा दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया।

पूरी नकदी बरामद, अन्य वारदातों का खुलासा संभव

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर तोड़कर चुराई गई सम्पूर्ण नकदी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे अन्य चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहन छेड़वाल (22) निवासी सूत्रखाना शिव शंकर कॉलोनी, आदर्श नगर तथा हेमराज धानका उर्फ कालू (19) निवासी विराटनगर, हाल अमरनाथ की बगीची, जनता कॉलोनी शामिल हैं। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

यह पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में थानाधिकारी छगन डांगी, एएसआई बलदेव सिंह, हेड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल विद्याधर, धर्मसिंह, बृजमोहन और धर्मेन्द्र शामिल रहे। आरोपियों और बाल अपचारियों को निरुद्ध करने में कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव की विशेष भूमिका रही।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीएनजी भरवाने आए ड्राइवर-खलासी ने गल्ले से 50 हजार उड़ाए:शिकायत के 2 घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों को दबोचा, नगदी बरामद

जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर आज सुबह 5 बजे चोरी की वारदात सामने आई